मध्य प्रदेश के झिरन्या क्षेत्र में किसानों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। किसानों ने यूरिया खाद की कथित कालाबाजारी और कृषि विभाग की योजनाओं में अनियमितताओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। बड़ी संख्या में किसान कृषि विभाग कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।