शाहजहांपुर: कॉलेज से लौट रही कक्षा 9 की छात्रा को ट्रक ने कुचला, मौके पर हुई मौत
कांट-जलालाबाद हाईवे पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय छात्रा कामिनी की मौत हो गई। गढ़िया रंगीन के ढका गांव की रहने वाली कामिनी बलीपुर में अपने नाना के घर रहकर पढ़ाई कर रही थी। उसने हाल ही में राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा 9 में दाखिला लिया था और शुक्रवार को पहली बार कॉलेज गई थी। वापसी के समय बलीपुर के पास ट्रक ने उसकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी,