वारसलीगंज पुलिस ने हनुमान नगर पासी टोला में छापेमारी कर 9 लीटर महुआ शराब के साथ दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार कारोबारी की पहचान बलवापर गांव निवासी रूबी देवी एवं राजेंद्र प्रसाद के रूप में की गई। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है।