कानपुर: पूर्व कोयला मंत्री और कांग्रेस से कानपुर के सांसद श्री प्रकाश जायसवाल की अंतिम यात्रा निकाली गई, हजारों लोग हुए शामिल
पूर्व कोयला मंत्री और कांग्रेस से कानपुर के सांसद रहे श्रीप्रकाश जायसवाल के अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में समर्थकों का हुजूम उमड़ा। दो दिन बाद कनाडा में रह रहे बेटे के पहुंचने के बाद अंतिम यात्रा रविवार को 12 बजे निकाली गई। अंतिम यात्रा लाल बंगला पोखरपुर से शुरू हुई। इसमें 5 से 6 हजार समर्थक शामिल हुए। राजकीय सम्मान के साथ भैरव घाट पर अंतिम संस्कार किया।