फारबिसगंज: फारबिसगंज के रामपुर में अवैध खनन रोकने गई खनन विभाग और जल संसाधन विभाग की टीम पर भीड़ ने किया हमला
अररिया जिले के फारबिसगंज के रामपुर उत्तर पंचायत में पूर्णिया कनाल की 12 आरडी नहर से अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर गुरुवार को दोपहर 1 बजे के करीब खनन विभाग और जल संसाधन विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान एक ट्रैक्टर जब्त किया गया, लेकिन अचानक 50-70 लोगों की भीड़ ने टीम पर जानलेवा हमला कर ट्रैक्टर को जबरन छुड़ा लिया।