छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सटई रोड स्थित गौरैया पुल के पास हुए ट्रेन हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मामले को लेकर छतरपुर सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने आज 13 मई दोपहर करीब 4:00 बजे विस्तृत जानकारी दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान एवं हादसे के कारणों को लेकर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।