मुज़फ्फरनगर: जीनस पेपर मिल में भीषण आग, आसमान तक उठीं धुएं की लपटें, वेस्ट पेपर स्टॉक में लगी आग ने मचाया हड़कंप,मची अफरा-तफरी
मुजफ्फरनगर की जीनस पेपर मिल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग मिल परिसर में रखे वेस्ट पेपर के बड़े स्टॉक में लगी और देखते ही देखते विकराल हो गई। मौके पर दमकल विभाग की करीब 10 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। शामली और मेरठ से भी अतिरिक्त फायर यूनिट बुलाई गई हैं। तेज हवाओं के कारण आग पर काबू पाने में लगातार दिक्कत आ रही है।