अररिया: जोकीहाट में पोखर में डूबा हुआ मिला एक युवक का शव, पोस्टमार्टम के लिए लाया गया सदर अस्पताल
Araria, Araria | Mar 14, 2024 अररिया के जोकीहाट में पोखर में डूबा हुआ एक युवक सदाकत का सब मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतक युवक पिछले दो दिनों से गायब था. आज गुरुवार को जब जोकीहाट के पोखर में उसका शव स्थानीय लोगों ने देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया.