झांसी: रतनगढ़ जा रहे श्रद्धालुओं की दो ट्रॉली लगा ट्रैक्टर बुढ़ेरा घाट के पास पलटा, घायलों को झांसी मेडिकल में भर्ती कराया गया
Jhansi, Jhansi | Oct 27, 2025 झांसी में रविवार की देर रात को श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर और दो ट्रॉली सड़क किनारे खाई में पलट गईं। ट्रॉली के नीचे दबकर एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे समेत 14 लोग घायल हैं। इसमें से 8 घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु गांव से जवारे लेकर मध्य प्रदेश के सुप्रसिद्ध रतनगढ़ माता मंदिर जा रहे थे। तब ये हादसा हो गया।