झांसी: छठ पर्व के लिए झाँसी मंडल की व्यापक तैयारी, डीआरएम ने वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन का किया औचक निरीक्षण
Jhansi, Jhansi | Oct 26, 2025 छठ महापर्व पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए झाँसी रेल मंडल ने व्यापक तैयारियां की हैं। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने रविवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी स्टेशन का औचक निरीक्षण कर स्वच्छता, यात्री सुविधाओं और भीड़ प्रबंधन का जायजा लिया। मंडल से दिल्ली, मुंबई, वाराणसी सहित प्रमुख गंतव्यों के लिए कुल 53 विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।