झांसी: पहुंज नदी के पास खेत में लगे वेल्डिंग वायर में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत, मछली पकड़ने गया था
Jhansi, Jhansi | Oct 26, 2025 झाँसी के रक्सा थाना क्षेत्र में पहुंज नदी के पास खेत में लगे वेल्डिंग वायर में प्रवाहित करंट की चपेट में आने से 16 वर्षीय मंतोष की मौत हो गई। मंतोष शनिवार शाम मछली पकड़ने गया था, तभी जानवरों को भगाने के लिए लगाए गए इस करंट वाले तार से चिपक गया। शाम को घर न लौटने पर परिजनों ने उसे खोजा और तार में चिपका पाया।