नजीबाबाद: नंगल में ट्रैक्टर की चपेट में आकर 60 वर्षीय किसान की हुई दर्दनाक मौत
नांगल सोती के ग्राम गौसपुर में आज शुक्रवार को 7:00 के करीब एक 60 वर्षीय किसान की घर के ही ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। विजय कुमार पुत्र बुद्ध सिंह बीती रात रोज की तरह अपने घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे, तभी आंगन में खड़ा उनका ट्रैक्टर रहस्यमई ढंग से स्टार्ट हो गया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण ट्रैक्टर अपने आप स्टार्ट हो गया।