गीडा थाना क्षेत्र में NH-28 बाईपास पर बुधवार दोपहर एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक अनिरुद्ध कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी एचएफ डीलक्स बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मिली जानकारी के अनुसार, मल्हीपुर निवासी अनिरुद्ध कुमार पुत्र विश्राम प्रसाद अपने ससुराल चौरीचौरा जा रहे थे।