संगरिया: संगरिया पुलिस ने 15,000 के ईनामी हत्यारोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस ने हत्यारोपी 15000 के ईनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। रविवार शाम 5 बजे एस आई प्रमोद सिंह ने बालवृंदर सिंह को पंजाब से गिरफ्तार किया है। जो कि 14 अगस्त को हुई रवि सिंह की हत्या के मामले में फरार चल रहा था। इस पर एस पी हनुमानगढ़ द्वारा 15000 रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ में जुटी हुई है।