हज़ारीबाग: कोडरमा पुलिस ने हजारीबाग के तीन चोरों को टोटो के साथ पकड़ा
कोडरमा पुलिस ने हजारीबाग से टोटो चोरी के मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा है। इसमें हजारीबाग के लोहसिंघना थाना क्षेत्र के ओकनी तेली टोला निवासी रोशन कुमार और न्यू एरिया दूसरी गली जितेंद्र कुमार पिता छोटू साव एवं न्यू एरिया दूसरी गली निवासीपंकज कुमार शामिल हैं। तीनों के पास से चोरी का टोटा भी बरामद किया गया। तीनों आरोपियों को कोडरमा पुलिस अपने साथ ले गई है।