अलीपुर: टूटी हुई गलियां खस्ताहाल रास्ते, विकास की बाट जोह रहे हैं बादली विधानसभा के लोग#jansamsaya
बादली: दिल्ली के बुराड़ी और बादली विधानसभा क्षेत्रों की सीमा पर बसा झिमर गांव और उससे सटी गुरु नानक देव कॉलोनी, आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है. यहां की जनता एक विचित्र सीमा विवाद में फंसी है, जिसका खामियाजा उनकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी पर पड़ रहा है.