कटनी नगर: बड़वारा थाना क्षेत्र के बसाड़ी में संदिग्ध अवस्था मे घूम रहे पारधियो को ग्रामीणों ने पकड़ा पुलिस आने तक हाथ बांध कर रखे
बड़वारा थाना अंतर्गत बसाड़ी में संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो पारधी युवक और उनके साथ एक नाबालिक को संदिग्ध मानकर ग्रामीणों ने पकड़ लिया और एक स्थान पर उनके हाथ कपड़े और रस्सी से बांध कर पुलिस आने तक उन्हें इसी अवस्था में रखा। यह मामला मंगलवार दोपहर 3 बजे का है। इस संबंध में डीएसपी रत्नेश मिश्रा ने आज बुधवार दोपहर 2 बजे मामले की जानकारी दी। पूछताछ की जा रही है।