सबलगढ़: डुंगरावली मेले में नाल प्रतियोगिता का आयोजन, हाथरस के ईलू शर्मा ने बाजी मारी
सबलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत डुंगरावली में हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर बेहड़ वाले मंशापूर्ण हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित मेले के दौरान दोपहर 2 बजे नाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में हाथरस के ईलू शर्मा ने 115 किलो की नाल उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।