जगदीशपुर: गरीबों की योजनाएँ कागज़ पर नहीं, ज़मीन पर मिलनी चाहिए: किशोर कुणाल, पटना समीक्षा बैठक में हुए शामिल
आज गुरुवार को पटना वीरचंद पटेल पथ स्थित राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश कार्यालय के बोर्ड रूम में पटना प्रमंडल के अंतर्गत आने वाले बिहार विधानसभा 2025 के प्रत्याशियों एवं वरिष्ठ नेताओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजद के प्रदेश अध्यक्ष श्री मंगनी लाल मंडल ने की। बैठक में चुनावी तैयारी, बूथ स्तर के प्रबंधन, संगठनात्मक मजबूती और आने वाले मतदान