पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के पचमो गांव के 10 वर्षीय नीरज कुमार का शव सोमवार देर रात बिहार के गयाजी जिले के बोदी बिगहा थाना क्षेत्र स्थित सिल्दीलिया पहाड़ के जंगल से बरामद किया गया। शव झाड़ियों में रस्सी से बंधा मिला। पुलिस का कहना है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई हो सकती है।नीरज 12 अक्टूबर को घर से घूमने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा।