फूलपुुर: बहरिया थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
प्रयागराज के बहरिया थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित अभियुक्त विकास विश्वकर्मा (24) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सरायममरेज थाना क्षेत्र के रेजई का पूरा गांव के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की है।गुरुवार 04 बजे मिली जानकारी।