बड़वानी: ग्राम भंवरगढ किले में आदिवासी समाज ने वीर क्रांतिवीर योद्धा खाज्या नायक जी का शहादत दिवस मनाया
बडवानी ग्राम भंवरगढ़ किले (बिजासन घाट) में आदिवासी समाज के वीर क्रांतिवीर योद्धा खाज्या नायक जी के शहादत दिवस पर प्रतिवर्ष आयोजित कार्यक्रम में समाजजनों के साथ पानसेमल विधायक श्याम बर्डे ने सम्मिलित होकर श्रद्धासुमन अर्पित किए।क्रांतिवीर खाज्या नायकजी का बलिदान भारतीय इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित बताया इस दौरान समाजजनों सहित पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।