बरेली: शांतिपुरी रेलवे फाटक 10 घंटे रहेगा बंद, रातभर आवागमन ठप, गोल गेट से होगा रास्ता: इज्जतनगर रेलवे मंडल ने दी जानकारी
इज्जतनगर मंडल के किच्छा-पंतनगर रेलखंड पर शांतिपुरी समपार संख्या 46/स्पेशल को मरम्मत कार्य के चलते 16 अप्रैल रात 8 बजे से 17 अप्रैल सुबह 6 बजे तक बंद रखा जाएगा। इस दौरान सड़क यातायात पूरी तरह प्रभावित रहेगा। रेलवे ने वैकल्पिक मार्ग के रूप में समपार 47/बी गोल गेट से आवागमन करने की सलाह दी है।