निम्बाहेड़ा: निम्बाहेड़ा के कमधज नगर में आग का कहर, टेंट हाउस का गोदाम धधका, धुएं के गुबार उठ रहे, फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा
सोमवार दोपहर साढ़े 12 बजे मिली जानकारी के मुताबिक निम्बाहेड़ा के कमधज नगर में स्थित काबरा टेंट हाउस के गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग तेजी से फैलती चली गई और आसमान में धुएं का घना गुबार दिखाई देने लगा। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पानी के टैंकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए भीड़ को नियंत्र