रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में नवापारा से चोरी हुए ट्रेक्टर मामले में पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर ट्रेक्टर-ट्रॉली बरामद कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सीसीटीवी और मुखबिर तंत्र की मदद से करीब 10 लाख 30 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया गया।