मेहनगर: पसिका गांव निवासी किशोर की पोखरे में नहाते समय डूबने से हुई मौत, मृतक किशोर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के पसिका गांव में एक दर्दनाक हादसे में 15 वर्षीय किशोर की पोखरे में डूबने से मौत हो गई । घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है । पसिका गांव निवासी राज पुत्र घनश्याम उम्र लगभग 15 वर्ष बकरी चराने के लिए गया था। अलीपुर नया पोखरा खुदा हुआ था । उसी में वह नहाने लगा । काफी देर तक घर वापस नहीं लौटा ।