महसी: तेज आंधी तूफान के बीच रमपुरवा गांव में मकान पर गिरा विशाल पीपल का पेड़, महिला और बच्चा सुरक्षित निकाले गए
महसी क्षेत्र के रमपुरवा गांव में करीब 100 साल पुराना पीपल का पेड़ एक मकान पर गिर गया। हादसे में घर के अंदर मौजूद महिला और उनका बेटा मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने हाइड्रा और क्रेन की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें मामूली चोटें पाई गईं और हालत खतरे से बाहर है।