नागौर के जिला कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित ने शुक्रवार को सूचना केंद्र में छात्राओं को बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई। इस दौरान किसान आयोग के अध्यक्ष सीआर चौधरी,भाजपा नेता रामधन पोटलिया सहित बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रही। शुक्रवार दोपहर करीब 1:00 बजे यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।