बांदा: कचहरी तिराहे पर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, हेलमेट लगाने के प्रति किया जागरूक
Banda, Banda | Mar 26, 2025 बांदा शहर के कचेहरी तिराहे पर परिवहन विभाग व यातायात पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से आज बुधवार को वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जहां पर इन्होंने यातायात के नियमों का पालन न करने वाले वाहनों का चालान किया। वहीं वाहन चालकों से यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की। वहीं बिना हेलमेट लगाकर बाइक चलाने वाले लोगों के हेलमेट लगाने को कहा।