मेरठ: मजिदनगर में बुजुर्ग दंपती के मकान पर दबंगों ने किया कब्जा, पीड़ित ने पुलिस से की शिकायत
Meerut, Meerut | Dec 14, 2024 मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मजीद नगर के रहने वाले बुजुर्ग दंपति के मकान पर एक व्यक्ति ने कब्जा करते हुए घर का सामान निकाल कर बाहर फेंक दिया। बुजुर्ग दंपति ने थाने पहुंचकर पुलिस से कार्यवाही की मांग की है पुलिस का कहना है मामले में कार्यवाही की जा रही है।