राजगढ़: राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में पेट्रोलियम संघ की ली बैठक
राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में बुधवार को दोपहर 3:00 बजे करीब जिला स्तरीय पेट्रोलियम संघ की बैठक ली। इस दौरान राजगढ़ कलेक्टर ने किसानों को 50 लीटर तक डीजल केंद्र में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पेट्रोल पंप पर स्वच्छता, सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।