कांके: रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर चले पत्थर, गोली चलने की भी सूचना
Kanke, Ranchi | Mar 26, 2026 रांची( RANCHI): के पंडरा ओपी क्षेत्र के विकास नगर में गुरुवार को दो गुटों के बीच शुरू हुआ विवाद अचानक हिंसक टकराव में बदल गया. शुरुआत में यह मामला सामान्य बहस तक सीमित था, लेकिन देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया और स्थिति बेकाबू हो गई.