चितरंगी: चितरंगी पुलिस ने 11 आरोपियों से 147.5 लीटर देसी-विदेशी शराब ज़ब्त की
सिंगरौली पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री जी के निर्देशन में एवं अधिक पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चितरंगी थाना प्रभारी के नेतृत्व में चितरंगी पुलिस टीम द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध कार्यवाही की गई। जहां कुल 11 आरोपियों के कब्जे से 147.5 लीटर देसी एवं विदेशी शराब जप्त की गई जिसकी कुल कीमत 39400 के करीब की है जिसको जप्त किया गया।