शनिवार को करीब 1 बजे माखननगर विधायक ठाकुर विजयपाल ग्राम झिरमऊ पहुंचे और सुनील उइके के पिता के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक ने परिवार के साथ मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और गांव के लोग भी उपस्थित रहे।