थाना प्रभारी उप निरीक्षक विपुल शुक्ला के नेतृत्व में 26-27 नवंबर की रात चलाए गए कॉम्बिंग गश्त अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अलग-अलग प्रकरणों में जारी वारंटों के तहत कई फरार आरोपियों को पकड़ा। प्रकरण क्रमांक 812/2021 अप.क्र. 116/21 में फरार चल रहे आरोपी रिंकू कुरैशी पिता जलील अहमद (30 वर्ष), निवासी पीली दफाई भालूमाड़ा को गिरफ्तार किया गया।