मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज परिसर में चोरी की योजना बना रहे एक किशोर को निरूद्ध कर उसकी निशानदेही पर चोरी के दो गैस सिलेंडर बरामद किए गए। किशोर की उम्र 17 वर्ष है और वह कचरवा टोला, बारालोटा का रहने वाला है। सदर थाना प्रभारी ने बुधवार शाम 5:00 बजे इस संबंध में जानकारी दी।