थाना थानगांव क्षेत्र में गुरुवार रात डायल 112 की पीआरवी वाहन संख्या 1821 हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के अनुसार वैन सोहलिया गांव के पास अचानक वाहन की स्टीयरिंग फेल हो गई, जिसके चलते पीआरवी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और सीधे पेड़ से टकरा गई। टक्कर से वाहन का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के दौरान वाहन में तैनात सभी सिपाही मौजूद थे।