अलौली: लेवा गांव में भीषण आग, तीन घर जलकर राख; गरीब मजदूर परिवार बेघर
गोगरी प्रखंड के सर्किल संख्या-1 स्थित पकरैल पंचायत के लेवा गांव (वार्ड संख्या-15) में मंगलवार की दोपहर अचानक लगी आग में तीन गरीब मजदूर परिवारों के घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। घटना दोपहर करीब 3 बजे की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आग लगने का संभावित कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। तेज हवा के कारण आग ने तेज