बांसवाड़ा: डायलाब रोड स्थित बीएड कॉलेज में भारत विकास परिषद राजस्थान दक्षिणी प्रांत की प्रांतीय समूहगान प्रतियोगिता संपन्न
भारत विकास परिषद शाखा "माही" के तत्वावधान में पूज्य रामानंद सागर सभागार, भारतीय विद्या मंदिर बीएड कॉलेज,बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सलूंबर, उदयपुर, प्रतापगढ़ और चित्तौड़गढ़ सहित 20 टीमों ने हिंदी, संस्कृत और लोकगीतों के माध्यम से स्वर-साधना की अद्भुत प्रस्तुतियाँ दीं। सुरों की मिठास और ताल की एकता ने वातावरण को देशप्रेम के रंग में रंग दिया।