टांटोटी: छागोंला भिनाय में पेंथर की दहशत, हमले में 3 बकरियों की मौत, एक घायल, पशु व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची
Tantoli, Ajmer | Apr 14, 2026 छागोंला भिनाय में पेंथर के हमले से मवेशीयों की मौत के बाद पशुपालको में दहशत का माहौल है।छागोंला भिनाय में मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे पशु व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।चिकित्सा टीम ने एक बकरी का उपचार किया।वहीं 3 बकरियों की मौत हो गई।पेंथर ने मांगीलाल कुम्हार के बाड़े में बंधे हुए मवेशी पर हमला किया है।अब टीम पिंजरा लगाने की तैयारी कर रही है।