राजगढ़: ग्रीष्म ऋतु में आगजनी रोकने के लिए राजगढ़ जिले में 57 फायर फाइटर टैंकर तैनात
राजगढ़ जिला पंचायत सीईओ इच्छित गढ़पाले ने गुरुवार को शाम 5:00 बजे करीब जानकारी देते हुए बताया कि राजगढ़ जिले में ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए आगजनी की घटना के रोकथाम को लेकर 57 फायर फाइटर टैंकर तैनात किए गए हैं। यह टैंकर सूचना मिलने पर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचेंगे।