रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल में आयोजित पल्स पोलियो अभियान में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया शामिल हुईं। उन्होंने नन्हे-मुन्ने बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया और अभिभावकों से अपने बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य दिलाने की अपील की।