बैतूल नगर: दर्दनाक हादसा: शौच के लिए गए 85 वर्षीय बुजुर्ग की कुएं में गिरने से मौत, घाना जाघली में मातम
बैतूल जिले से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां एक 85 वर्षीय बुजुर्ग की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मामला बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पाढर पुलिस चौकी के ग्राम घाना जाघली का है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान झमक यादव, उम्र 85 वर्ष के रूप में हुई है। घटना सोमवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है, जब अचानक वे कुएं में गिर गए। घटना की जानकारी मिलते ही