बस्तर: कुम्हली गांव में दर्दनाक हादसा, खेत में मोटर कनेक्शन जोड़ते समय करंट से पूर्व सरपंच की हुई मौत
Bastar, Bastar | Jul 8, 2026 बस्तर।* बस्तर जिले के भानपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्हली में बुधवार दोपहर सिंचाई के दौरान करंट लगने से एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्राम कुम्हली निवासी एवं पूर्व सरपंच *टीकम सिंह बघेल (40)* पिता स्व. धनसिंह बघेल के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बुधवार करीब 12:30 बजे टीकम सिंह बघेल अपने खेत में धान रोपाई के लिए सिंचाई करने पहुंचे थे।