सहाड़ा: कारोई रोड के समीप बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया
कारोई निवासी युवक शनिवार रात 7:00 बजे के करीब खेत पर रखवाली करने जा रहा था इसी दौरान कारोई रोड के समीप बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे व्यक्ति घायल हो गया जिसे वहां मौजूद राहगीरों द्वारा 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल पहुंचाया जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में घायल युवक का उपचार जारी है|