बिसौली: सुरेनी पापड़ी गांव में मेंथा प्लांट की सफाई के दौरान टैंक में जहरीली गैस से दो भाइयों की मौत, तीसरा भाई गंभीर
फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव सुरेनी पापड़ी में शुक्रवार को 10 बजे करीब एक दर्दनाक हादसा हो गया। मेंथा प्लांट की सफाई के दौरान टैंक में भरी जहरीली गैस की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि तीसरे भाई की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।