नावकोठी: नावकोठी के विभिन्न दुर्गा मंदिरों में माता के नवम रूप सिद्धिदात्री की हुई पूजा अर्चना
नावकोठी प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर मां दुर्गा के नवम रूप से सिद्धिदात्री की पूजा अर्चना भक्ति भाव के साथ की जा रही है। इस अवसर पर पूजा समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। दुर्गा मंदिरों को आकर्षक पंडाल और इलेक्ट्रॉनिक लाइट से सजाया गया है।