बांसगांव: बड़हलगंज में जाम की स्थिति देखने पहुंचे डीएम व कप्तान, दिया निर्देश
जिलाधिकारी कृष्णा करूणेश व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर शनिवार को बड़हलगंज के पटना चौराहे पर पहुंचे। जहां उन्होंने चौराहे पर लगने वाले जाम की स्थिति को लाइव देखा और निजात दिलाने का आश्वासन दिया। इस बीच विधायक राजेश त्रिपाठी ने अधिकारी द्वय को जाम की स्थिति से अवगत कराया।