बांसगांव: बांसगांव क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर मनाया गया गणतंत्र दिवस का पर्व
बांसगांव तहसील क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी इमारतों पर ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर उपनिबंधक कार्यालय पर उप निरीक्षक अतुल श्रीवास्तव, किसान लघु माध्यमिक भुसवल व न्यू एरा चिल्ड्रन एकेडमी भुसवल में जिला पंचायत सदस्य मंजू सिंह, महाविद्यालय भटवली बाजार में प्रबन्धक डाo विवेकानन्द सिंह ने ध्वजारोहण किया.