चूरू शहर के अग्रसेन नगर फाटक के पास एक कंपनी में मशीन पर कार्य कर रहे श्रमिक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने कोतवाली थाने में परिवाद दिया है। कोतवाली पुलिस से बुधवार शाम मिली जानकारी के मुताबिक नागौर जिले के 26 वर्षीय गिरधारी सिंह ने परिवाद में बताया कि वह अग्रसेन नगर फाटक के पास स्थित मशीन पर काम कर रहा था।